Friday, 26 February 2016

नए साल में थोडा वक़्त

आगे भी मोहब्बत को सीने से लगाये रखना
नए साल में थोडा वक़्त मेरे लिए भी बचाये रखना

जब भी मिलें,धक-धक दिल धड़क बैठे
ज्यादा ना सही,याद इतनी सी बनाये रखना

दस्तूर-ए-जमाना है,कभी मिलना नसीब हो,ना हो
हाथ मिले ना मिले,दिल मिलाये रखना

लोग कहते हैं इश्क़ छिपाने से निखरता बहुत है
मैं जज़्बात तुमसे छिपाता हूँ,तुम मुझसे छिपाए रखना

अँधेरे की आगोश में,घूरती निगाहें रुक ना जाएँ
मैं नजरें मिलाये रखूंगा,तुम शम्मा जलाये रखना

हमारा प्यार बढे ऐसे,जैसे समय बढ़ रहा है
मैं तुमपर विश्वास बनाये रखूं,तुम मुझपर विश्वास बनाये रखना।।।

No comments:

Post a Comment

दंड-विधान

                                             दंड-विधान  मुझे समझना है वह दंड विधान  जो मेरे गलती करने पर  बनाता है मुझे पापी  और  तुम्हें मह...