Friday, 26 February 2016

एक बात बता दो

एक बात बता दो,चन्द स्वालात बता दो
दो गुना चार क्यू होता है आठ बता दो

बहुत तंग करते हैं ये अल्फ़ा,बीटा, गामा
जगह जगह मिल जाते हैं फुल स्टाप और कौमा
कभी कभी चाहता हूँ,थीटा और सेल्सियस का नाजायज मेल करदूं
बनाकर फ़िल्म दोनों को ब्लैक मेल करदूं
फ़िल्म बनाऊँ वो रात बता दो
दो गुना तीस क्यू होते है साठ बता दो

ये a b c d भी बड़ी मुसीबत बनी है
A से z तक कई राक्षसो की लड़ी है
मैं तो चाहता हूँ  सारे vovel मिटा दूँ
टेन्स, वॉइस को आग लगा दूँ
जो ग्रामर को मसल दे वो हाथ बता दो
W,h,a,t क्यू होता है वाट बता दो

अ से अनार,आ से आम कोई बनाता ही क्यू है
जब"ण"खाली है तो वर्णमाला में आता ही क्यू है
क्यू मास्टर सबको"ग"से गधा पढ़ाते है
"य"और "अ" कहाँ इकटठे आते हैं?
बाँध सबको गठरी में ऊपर से गांठ लगादो
क्यू "च" से चम्मच,क्यू नहीं चाट बता दो

सिकन्दर अशोक तुमसे मेरी क्या दुश्मनी है
क्यू मेरी किताबों में तुम्हारी जीवनी है
काश ना गांधी होता,न इतिहास बढ़ता
न"०"देता भारत,न वास्को डी गाम अमरीका की खोज करता
डलहौज़ी को बुलाकर,देश फिर से ग़ुलाम बना दो
इतिहास लिखा किसने है,साले का नाम तो बता दो

ये हरियाणे में "उड़ा" "आड़ा"क्या कर रहा है
पण्डित का लड़का भी पंजाबी पढ़ रहा है
"टेंका"ठठा"जैसे अश्लील शब्दों की पिटारी
पंजाब की एक घरेलू बिमारी
ईश्वर आकर फिर से सबको इंसान बना दो
पंजाबी की ट्रांसलेशन हिंदी में करवादो

No comments:

Post a Comment

दंड-विधान

                                             दंड-विधान  मुझे समझना है वह दंड विधान  जो मेरे गलती करने पर  बनाता है मुझे पापी  और  तुम्हें मह...