Friday, 26 February 2016

कोई कर रहा प्रयास

बदल गए रस्ते,बदल गया इतिहास
मेरे जीवन में आने का कोई कर रहा प्रयास

कैसे उसको रोकूँ,कैसे करूँ दुस्साहस
उसकी वाणी से व्यवहार तक,मिठास ही मिठास

जीवन में होने लगा,अकेलेपन का अहसास
सालों बाद कोई आया है,मेरे दिल के पास

डर लगे की घट ना जाये पहले सा इतिहास
एक बार तो मरकर जिया कहीं फिर से ना बन जाऊं लाश..

No comments:

Post a Comment

दंड-विधान

                                             दंड-विधान  मुझे समझना है वह दंड विधान  जो मेरे गलती करने पर  बनाता है मुझे पापी  और  तुम्हें मह...